टूटे दिल के लिए १३ घरेलू नुस्खे - Agents of Ishq

टूटे दिल के लिए १३ घरेलू नुस्खे

जज़्बातों की दुनिया में दिल टूटना एक जानी मानी हस्ती है, बल्कि मैं तो कहूँगा, मशहूर हस्ती है | लोग बिना मिले ही उसके नाम और कारनामों से वाकिफ हैं | इतना कि लोगों का यह कहना आम बात है  “मुझे दिल टूटने से बड़ा डर लगता है इसीलिए मैं प्यार में पड़ता ही नहीं”| प्यार ऐसे दूर कहाँ रखा जाता है| मोहब्बत बिना बताये दरवाज़े पर तब दस्तक देती है, जब आप उसे ढूँढ भी नहीं रहे हो| और फिर दिल टूटने की संभावना हमेशा बनी रहती है| और साथ साथ उसके दर्द की, पीस देने वाला दर्द |

लेकिन दिल टूटने के काले घने बादलों के बीच आशा की एक किरण भी होती है | वो यूं कि, देखो, ये दिल का टूटना तो सदियों से चला आ रहा एहसास है| इसीलिए लोगों ने इस मर्ज़ के लिए कई घरेलू नुस्खे इजाद कर दिए हैं |

 

माना कि आपको लाउडस्पीकर लेकर, अपने पुराने आशिक की कॉलोनी के बाहर सड़क पर खड़े होकर सबको यह बताने की ज़रुरत नहीं है, कि उसने आपके साथ क्या किया | पर यार, इसको इतना हल्के से भी लेने की ज़रुरत नहीं | ये तो मत समझो कि आप उसकी शादी में जा कर नाचोगे | रोना स्वाभाविक है और थोड़ा बहुत मेलोड्रामा भी चलता है, एजेंट्स| बस कोशिश करो की यह ड्रामा सुरक्षित स्थान पर हो | 

 

आप एक हफ्ते से रो रहे हो| आपको शायद दो हफ्ते और लगें  या पूरा एक साल भी लग सकता है | हर एक का टूटे दिल से उबरने का अलग ही टाइम टेबल होता है| 

 

यह सुनना आपके लिए कितना भी दर्द भरा क्यों ना हो | पर जिससे आप अपने दिल की सारी बातें शेयर करते थे, वही आशिक इस मामले में आपकी कोई मदद नहीं कर सकता है | इसलिए नहीं कि वो खराब इन्सान है | पर आप उसी शख्स से गुस्सा, शिकायत या उसके नाम ले कर नहीं रो सकते, जिसकी वजह से आप इस हालत में हो | 

 

अपने पुराने आशिक को पेपर पर ख़त पर ख़त लिखो और फाड़ दो | अपने कंप्यूटर पर लिखो और मिटा दो | अपनी शिकयातें, जोक्स, डर और सपने, सब लिखो | उन सब इच्छाओं को लिखो जो अभी भी तुम्हारे अन्दर बाकी हैं | ईमेल मत लिखना, वरना भेजने से खुद को रोक नहीं पाओगे | बस लिखने भर से ही आप काफी अच्छा महसूस करेंगे | आप आईने के सामने खड़े होकर भी उन पर चिल्ला सकते हो | शीशा नहीं टूटेगा |

यह मानना मुश्किल होता है और इस पर धीरे धीरे काम करना होगा |अपने दिमाग के खेल को समझो- वो आपको मनाएगा कि बस एक ठोस तर्क मिल जाए तो आप दोनों वापस एक हो सकते हैं|

ये सोच कर कि पुरानी यादें चोट पहुंचाएंगी, आप उन सभी जगहों पर न जाने की कोशिश कर सकते हैं, जहां आप दोनों हमेशा जाते थे | यह करना मुश्किल भी होगा और असंभव भी | हो सकता है आप उन्हीं जगहों पर नए संपर्क बनाएं जिनसे पुरानी यादें मिटती जाएँ | आप दोनों की कुछ एक-आध मनपसंद जगहों पर दूसरे दोस्तों के साथ जाइये और देखिये आपको कैसा महसूस होता है | ज़रूरी नहीं है कि आपको मज़ा आये | आप इस हालात से उबरने के लिए और आगे बढ़ने के लिए एक छोटा कदम लेने की कोशिश में हो |

कोई नई कोल्ड कॉफ़ी ट्राई करो | कोई बॉलीवुड डांस क्लास ज्वाइन करो | नया हेयरस्टाइल  भी चलेगा | सुबह आधे घंटे पहले उठो और एक नए रास्ते से ऑफिस जाओ |

जब तक आप अपने को हिला हुआ पाते हो, तब तक, पहले के रूटीन को 90% सलामत रखना काम आ सकता है

| खाओ, कुत्ते को घुमाओ और रविवार को अपनी नानी से मिलने जाओ |नियमनसार या उम्मीद अनुसार होती हुई चीज़ों में भी एक आराम है | आपको उस आराम की भी ज़रुरत है | 

जितना आपका दिल करे उतना सही, पर थोड़ी सी एक्सरसाइज से आपको काफी बेहतर महसूस होगा | अपने पास के पार्क में एक मिनट के लिए ऐसा ज़बरदस्त दौड़ें कि बाकी जॉगिंग करने वाले और कुत्ते डर जायें | हेडफोन लगा कर अपने बाथरूम फ्लोर पर जोर जोर से कूदें | स्विमसूट खरीदें और किसी की मदद से पूल में तैरना नहीं तो सिर्फ पानी के साथ बहना सीखें | स्विमिंग सीखने की ज़रुरत नहीं है |

अनफ्रेंड | अनफॉलो | लॉग आउट | उनके सारे नम्बर मिटा दो फोन से | क्या आपको लगता है कि आप कूल नहीं है?  कोई फर्क नहीं पड़ता है |आपको इसकी ज़रुरत है | आपको अभी सिर्फ अपना ख्याल रखना है और अपने पुराने आशिक के बारे में सोचते नहीं रहना है |

अपने अन्दर से आ रही गुस्से से भरी और दुखी आवाजों से दोस्ती करें | उनकी सुनें पर याद रखें कि आपको अपने बारे में क्या अच्छा लगता है | उसकी लिस्ट बनायें,  जो केवल आप कर सकते हैं , किस तरह से आपने दूसरों की मदद की, जो भी प्रशंसा मिली है आपको, इन सब को उस लिस्ट में लिखें | पहले थोड़ा अजीब लगेगा, पर इससे आपको ही फायदा होगा | 

ऐसे अजनबी से मिलना, जिसका काम ही आपकी बात सुनना है, और उससे बात करना, आपके दुखी मन को अच्छा लग सकता है | वो अजनबी ये समझ सकता है कि आप किस दौर से गुज़र रहे हैं | खासतौर पर जब आप को लग रहा हो कि आप अपने परिवार और दोस्तों पर भार हैं| क्योंकि आपने इसके बारे में हद से ज़्यादा बात की है और उसके बावजूद भी आप और डिप्रेशन में चले गए | या आपको इसके बारे में किसी से बात करने में संकोच होता है | या फिर आपके दिमाग में उथल पुथल मची हुई है | सभी कारणों के लिए एक ऐसे थेरेपिस्ट को ढूंढें जो आपके समय और बजट को सूट करता हो | एक बार उसके पास जाएँ और फिर देखिये आगे क्या होता है | वैसे हर टूटे दिल की एक ही दवा है|  तो सुन लीजिये हमारा नुस्खा :

बस यही करते रहना है |

 

आपने अपने टूटे दिल के दर्द से उबर पाने के लिए क्या किया था उससे जुड़े कोई सुझाव, विचार या टिप्स हैं? उन्हें बाकी दिल के मारों से शेयर करें [email protected] पर या फिर ट्विटर/फेसबुक/इन्स्टाग्राम पर हमें प्राइवेट मेसेज भेजें | हम सभी को अपने दोस्तों से छोटी सी मदद की ज़रुरत होती है |

Comments

comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *